हम सभी आपके आगे
शीश झुकाते हैं
आपके आदर्श विचारों को
दिल से नमन करते हैं
रहे अमर संदेश आपका
शिक्षा का उजियारा हो
आपके वचनों पर चलकर
उन्नत भारत देश हमारा हो
ज्ञान का दीपक जलाकर
आपने देश को सही राह दिखाई
दर्शन की पावन भूमि पर
ज्ञान की अद्भुत अलख जगाई
अज्ञान का तिमिर मिटाए
ज्ञान का दीपक जलाए
अपने पावन निर्मल विचारों से
जन-जन का कल्याण किए
इतिहास में अपना नाम अंकित किए
सादगी के मूरत थे आप
ज्ञान के सागर थे आप
सरल स्वभाव और शांत विचार
शिक्षक थे आप सबसे महान
आपको दिल से प्रणाम
अमर रहेगा आपका नाम
आपको बार-बार दिल से नमन
सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी सर
हम सभी आपके आगे शीश झुकाते हैं।।
-ममता तिवारी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X