ख्याल रखने योग्य
एक ही चीज है
वह है सबकी
"आत्मा"
वह चाहे धरा का
कोई भी इंसान,पशु
पंछी,पेड़, पौधा हो
चाहे,जीव हो या
परमात्मा
किसी का दिल
दुखाना नहीं
जान बूझकर
चोट पहुंचाना नहीं
इंसान सह पाता नहीं
कष्ट अपना भुलाता नहीं
हर जीव में प्राण होता
जीता जागता भगवान होता
जो किसी का दर्द समझता
वही जग में महान होता
केवल अपना भला
सोचना नहीं
किसी को चोटिल
करना नहीं
किसी के दुख,दर्द में
हंसना नहीं
किसी का बुरा
सोचना नहीं
दर्द बांटना
जीवन में सभी का
नफरत का बीज
बोना नहीं
जो काम हो जाए
प्यार से
उसके लिए
कटुता अपनाना नहीं
प्यार का फूल
बरसाना
कांटे किसी के लिए
बिछाना नहीं
मानवता जिम्मेदारी
हमारी
यह बात कभी
भूलना नहीं
ख्याल रखने योग्य
एक ही चीज है
वह है सबकी
"आत्मा"......।।
-ममता तिवारी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X