मां आपके स्नेह भरे
आंचल की खुशबू से
हर दर्द गम मिटते हैं
आप जब मुस्कुराती हैं
तो सारे सुमन खिलते हैं
चाहेगा ना कोई उतना
जितना आप चाहती हैं
मां आप सारे जग से
न्यारी लगती हैं
दिल घबराता है इस दुनिया में
डर बहुत लगता है
आपको देखकर ही
दिल हर वक्त संभलता है
चैन आप, सुकून आप
दिल आप ही से वफा की
उम्मीद करता है
कौन है यहां जो आपके जैसा
ख्याल रखता है
सारी दुनिया साथ छोड़ दे
आप हाथ थाम लेती हैं
मां आप सारे जगत से
ज्यादा प्यार दुलार करती हैं।।
-ममता तिवारी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X