आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

नन्ही परी आसमान से:......

                
                                                         
                            नन्ही परी का हुआ आगमन
                                                                 
                            
स्वागतम स्वागतम स्वागतम
पूरी कायनात है खुशी में मगन
जीवन हुआ धन्य धन्य

ईश्वर ने हमारी विनती सुनी है
घर में खुशियों की बरसात हुई है
आज मेरे घर नन्ही परी
आसमान से उतरी है

चांद सितारों की बारात सजाकर
खुशियों की सौगात लेकर
धरती पर उतरी है एक नन्ही परी
नई जिंदगी और ढेर सारी खुशी लेकर

कोमल कलियों सी मुस्कान
आंखों में सपनों का संसार
मासूमियत से भरी है परी
मिल रहा पूरे ब्रह्मांड का प्यार

किलकारियों से गूंज उठा घर-आंगन
खुशियों की बहार आई है
मेरे घर-आंगन में जैसे साक्षात
लक्ष्मी जी आकर मुस्कुराई हैं

बार-बार नमन उस ईश्वर का
जिन्होंने दिए खूबसूरत वरदान
छोटे-छोटे कोमल हाथ पैर लेकर
ईश्वर आए मेरे घर-द्वार

दुआ है मेरी ईश्वर से
हर बला से आप पार करें
पंख फैलाकर उड़े गगन में
और जग में रोशन नाम करे।।
-ममता तिवारी
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर