आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मन को अति लुभाती:.....

                
                                                         
                            प्रकृति की सुंदरता
                                                                 
                            
मन को अति लुभाती है
खुशबू है इन हवाओं में
जैसे फूल अपने सारे
खुशबू लुटा रहे हैं

मुस्कुराती प्रकृति हृदय को
प्रफुल्लित कर रही है
हर तरफ हरे-भरे पेड़ पौधे
मन को हर्षित कर रहे हैं

ये वादियां ये फिजाएं
ये घटाएं सब हंस रहे हैं

प्रकृति में नई ताजगी
आ गई है सुबह की
सुंदर हवा और सूरज की किरणें
नया जीवन देती हैं

प्रकृति के हरियाली
मन को शांति देती है
फूलों की खुशबू और
पंछियों का गीत
दिल को खुश कर देता है

नीला आकाश
और हरी ये धरती
मन में एक नया
विश्वास है भरती

प्रकृति की यह अनुपम माया
जिसने भी देखा उसी को भाया

सुंदर बहते झरनों का संगीत
गाता है सुंदर प्रकृति का गीत
इसकी सुंदरता में
खो जाता है मन
महक उठता है
इंसान,पशु पंछी
प्रकृति सबका
सुंदर जीवन..।।

-ममता तिवारी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
5 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर