सारे ज़माने की ख़ुशी एक तरफ़
मां के प्यार की ख़ुशी एक तरफ़
सारे ज़माने का विश्वास एक तरफ़
मां का दिया आश विश्वास एक तरफ़
सारे ज़मानेकी दवा दुआएं एक तरफ़
मां की ख़ुशी की दुआएं एक तरफ़
मां का दिल धड़कन एक तरफ़
सारे ज़माने का धड़कन एक तरफ़
मां की सुंदरता शालीनता एक तरफ़
सारे ज़माने की अच्छाई एक तरफ़
मां की अर्चना पूजा एक तरफ़
सारे ज़माने की पूजा एक तरफ़
मां के चेहरे की मुस्कान एक तरफ़
सारे ज़माने की मुस्कान एक तरफ़
मां का त्योहार उत्सवपर्व एक तरफ़
सारे ज़माने का त्योहार एक तरफ़
मां का सांत्वना पुरस्कार एक तरफ़
सारे ज़माने का पुरस्कार एक तरफ़
मां का प्यार हमेशा हमेशा एक तरफ़
सारे ज़माने का प्यार हमेशा एक तरफ़
मां का प्यार हमेशा हमेशा ज़माने के
प्यार से गहरा अटूट अटल निश्चल
निर्मल अतुलनीय अद्वितीय होता है
यही सच्चाई है मां का प्यार ही सफल है
-ममता तिवारी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X