मां सबसे बड़ी सौगात होती हैं
मां से ही दुनिया आबाद होती है
मां की मोहब्बत सबसे खास होती है
मां हमेशा दिल के पास होती हैं
मां ही ईश्वर हैं ये आभास होती है
मां दिल की हर बात समझती हैं
मां ईश्वर से भी ज्यादा समझदार होती हैं
मां प्यार की मूरत और दया की खान होती हैं
मां चेहरे की रौनक और मुस्कान होती हैं
मां को देखकर ही रात होती है
मां को देखकर ही सुबह होती है
मां से ही जिंदगी मुकम्मल होती है
मां अंतरात्मा की ख़ुशी और मन की हँसी हैं
मां ही धरती पर सब कुछ हैं
मां से खूबसूरत कुछ भी नहीं
मां धरती और आसमां होती हैं
मां वफ़ा की आस होती हैं
मां सबसे बड़ी सौगात होती हैं
मां से ही दुनिया आबाद होती है।।
-ममता तिवारी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X