आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

खुशी को अपनाते रहिए

                
                                                         
                            होठों पर मुस्कान सजाएं रहिए
                                                                 
                            
हृदय को निर्मल बनाएं रहिए
दिल को दिलासा देते रहिए
मन में आशा भरते रहिए
आगे ही आगे बढ़ते रहिए
गम को पीछे करते रहिए
मुश्किलों को नजर अंदाज करते रहिए
खुदा पर विश्वास बनाए रहिए
हौसला ऊंचा रखिए
खुद पर भरोसा रखिए
कर्तव्यों में जुटे रहिए
शान से जीते रहिए
सबसे मिलते रहिए
जिंदगी को खूबसूरत बनाते रहिए
क्योंकि प्रेम ही ईश्वर है
प्रेम ही ताकत है
प्रेम ही चाहत है
प्रेम ही राहत है
कुछ भी नहीं टिक
सकता प्रेम के आगे
प्रेम के आगे सब हारे
सबको प्रेम देते रहिए
सबका प्रेम लेते रहिए
हंसते रहिए हंसाते रहिए
गम को भुलाते रहिए
खुशी को अपनाते रहिए
-ममता तिवारी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
5 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर