आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

कवि की कविता

                
                                                         
                            शब्दों के समंदर से कुछ शब्द के मोती चुरा लेते,
                                                                 
                            
अपने कल्पनाओं के कलम से उसे जीवंत कर देते।
पत्थर में भी जान डाल देती
आत्मा को तृप्त कर देती,
कवि की कविता।

क्या-क्या बीता, क्या क्या सीखा
सब होता उसमें लिखा
खूबसूरत एहसासों से भर देती
उजड़े चमन में गुल खिलाती,
मन को मनोहर कर देती
कवि की कविता।

धड़कनों की करती समीक्षा
हारने ना देती जीवन की परीक्षा
पढ़ते रहे होती मन में इच्छा,
उल्लास से भर देती
कवि की कविता।

नव उत्तेजना का स्रोत
ज्ञान से ओत प्रोत
कर देती भाव विभोर
खींच लेती मन को अपनी ओर,
यह है जीवन का सुनहरा भोर
कवि की कविता।

जला देती मन में ज्ञान का जोत
मन हो जाता मन मुग्ध
अपनी ओर बुलाती,
जिज्ञासा बढ़ाती
कवि की कविता।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
6 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर