आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

"एक शब्द":.......

                
                                                         
                            "एक शब्द"
                                                                 
                            
घाव बन जाता
"एक शब्द"
लगाव बन जाता
"एक शब्द"
आंसू भर देता
"एक शब्द"
हंसी बन जाता
"एक शब्द"
क्रांति ला देता
"एक शब्द"
कायर बनाता
"एक शब्द"
चैन से सुलाता
"एक शब्द"
नींद चुराता
"एक शब्द"
हौसला बढ़ाता
"एक शब्द"
निर्बल कर देता
"एक शब्द"
ऊर्जा बढाता
"एक शब्द"
सुस्त कर देता
"एक शब्द"
सही राह दिखाता
"एक शब्द"
राह से भटका देता
"एक शब्द"
ऊपर उठाता
"एक शब्द"
नीचे गिराता
"एक शब्द"
जीवन देता
"एक शब्द"
जीवन छीन लेता
"एक शब्द"
प्रकाश भर देता
"एक शब्द"
अंधेरा कर देता
"एक शब्द"
मन को लुभाता
"एक शब्द"
चित से उतार देता
"एक शब्द"
दुनिया बदल देता
"एक शब्द"
दूरियां बढ़ा देता
"एक शब्द"
प्यार भर देता
"एक शब्द"
नफरत भर देता
"एक शब्द"
नजदीक ले आता
"एक शब्द"
फासला बढाता
"एक शब्द"
सौंदर्य बढाता
"एक शब्द"
खूबसूरती चुराता
"एक शब्द"
आजाद कर देता
"एक शब्द"
गुलाम बना देता
"एक शब्द"
जीवन बदल देता।।
-ममता तिवारी
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर