मैंने ख़ुद को सॅ॑भाल लिया है,
हाल दिल का सॅ॑वार लिया है।
जिसे सुन कर परेशां है आप,
मैंने वक्त वह गुज़ार लिया है।
चुनौतियों को करके स्वीकार,
अपने हौसलों को निखार लिया है।
बहुत मनाया ख़ुद को तब जाके,
फ़ैसला आखिरकार लिया है।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X