आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मेरी मां

                
                                                         
                            अपने हर गम को कागज पे बयां करती हूं ,
                                                                 
                            
न जाने क्यों आज सोचा कि माँ ,आज
तेरी दास्ता भी बयान कर दूँ ।
वैसे तो मेरी हर एक साँस तेरे प्यार और दुलार की मोहताज है ,
मगर आज सबके सामने अपनी जिंदगी ,
तेरे नाम कर दूँ ।

हे !माँ , मैंने अपने ही आँखों के सामने जब जब तुझे रोता देखा है ,
माँ ,तब उस पल अपने इस दिल को ,
धड़कने से रोका है ।

माँ मुझे यद् तो नहीं वो मंजर बचपन का ,
लेकिन ,लोगो से तेरी दर्द भरी बातें सुन इस दिल को ,
तड़पने से रोका है ।

चाहत यही है मेरी माँ तुझे उन तकलीफों के बदले ,
तू भूल जाये सारे गम ,इतनी खुशिया दू मैं ,
माँ ऐसे ही सपने सोने से पहले ,
हर रात को बुनती हूं मैं ।

तेरे ही मुख सुना है मैंने ,
अपने एक बेटे को खोकर जब जना था मुझको ,
रोई भी तो थी तू कितना कि खोया बेटा पायी बेटी ।

मुझे भेजकर गोंद में तेरी ,
उपकार रब ने किया था मुझपर ,
जन्म लेते ही था चढ़ा बुखार ,
चढ़ा था तब मुझको पानी का
बोतल ।

बार -बार सुना हैं, उस वक्त तूने मेरे लिए खाना पीना,
दिया था छोड़ ।

सारा दिन मेरी सलामती के लिए दुआएं मांगती रहती थी ,
रब से जिद करती थी कि उठा ले मुझको ,
लेकिन बेटी को मेरे ठीक कर दे तू ।

अपनाया तूने माँ मुझको ,सारे जहाँन ने मुख मोड़ लिया था ,
फिर भी अपने प्यार से इस बिटिया को सींच बड़ा किया ।

इस बीच बड़ा संघर्ष रहा ,
गैरों का नहीं अपनों का ही हाथ रहा ,
सब कुछ सहते माँ न जाने कैसे तूने खुद को ढाल लिया ।

दिल में मेरे है अरमान इतने तेरी जीवन गाथा लिखने की
शब्द ,पेज ,स्याही ,ख़त्म हो सकती है और साथ ही
जीवन लीला मेरी ,परंतु

ख़त्म नहीं होगी वो बातें जो लिखना है इस दिल को,
मेरी प्यारी माँ तेरी अमर
कहानी ।

 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर