आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

माँ और खुदा

                
                                                         
                            खुदा भी जब-जब
                                                                 
                            
अपनी सब रचनाओं को
जाँचता होगा,
'माँ ' उसकी सर्वोत्तम रचना,
जरूर यही आँकता होगा,

माँ है तो परिवार है रोशन,
माँ है तो संसार है रोशन,
माँ है तो, है बेफ़िक्र खुदा ,
नहीं है माँ खुदा से जुदा ,

कभी-कभी करता होगा
खुदा भी अपनी
इस रचना पे गुमाँ...
और सोचता होगा
काश! मैं भी धरती पर होता,
और मेरे संग होती मेरी माँ,
कभी-कभी अपने से भी बड़ा
अपनी इस रचना को
मानता होगा.....
माँ बिना इस धरा पर
नहीं सुखद है जीवन
ज़रुर यह जानता होगा
ज़रुर यह मानता होगा....

- ममता ग्रोवर
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
11 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर