हाँ,हाँ युधिष्ठिर तुम भी तो
अपनी सीमा लाँघ चुके थे,
भाई-भार्या सबको तो
अपने दाँव पर हार चुके थे।
कृष्ण सूक्ष्म थे,वहीं खड़े थे,
सबकी रचना देख रहे थे,
चुप रहने का अपराध भीष्म का
मन ही मन सोच रहे थे।
द्रौपदी को कृष्ण याद थे
न्याय सूक्ष्म परिक्रमा में था,
विधि की बातें विधि ही जाने
राजसभा को ढहना ही था।
बारह साल का वनवास तय था
षड्यंत्रों का जाल बिछा था,
गुप्तकाल कठिन चुना था
द्यूतक्रीड़ा का परिणाम वीभत्स था।
- महेश रौतेला
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X