आया धनतेरस का त्यौहार,
लाया खुशियों का उपहार,
घर की हुई साफ-सफाई,
आंगन की हुई लीपा-पुताई,
छाया हर्ष और सौहार्द्र,
आया धनतेरस का त्यौहार l
मां लक्ष्मी का आह्वान हुआ,
धन्वंतरि का पूजा विधान हुआ,
यम दीपक भी जलाया गया,
धन्वंतरि प्रकटोत्सव मनाया गया,
छाया भक्ति संग उल्लास,
आया धनतेरस का त्यौहार l
बाजार में तेजी आयी,
सोना-चांदी ने धूम मचायी,
खरीददारी की मची है होड़,
छायी है रौनक चारों ओर,
चमक उठे हैं बाजार,
आया धनतेरस का त्यौहार l
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X