आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

तभी आना

                
                                                         
                            तुमको मुझसे शिकायतें बहुत हैं
                                                                 
                            
अगर मेरी कुछ शिकायत सुन सको
तभी आना
जितने सवाल करते हो तुम मुझसे
उसमें से कुछ सवालों का जवाब दे सको
तभी आना
सब जज़्बात तुम्हारे, खयालात तुम्हारे
अगर कर सको मेरे कुछ जज्बातों को एहसास
तभी आना
ये जो ज़िद है तुम्हारी मुझे कुछ पाने की
अगर तुम पूरे मेरे हो सको
तभी आना
ये जो बैठकर गिनते रहते हो गलतियां मेरी
करते रहते हो बेवजह बातें मेरी
अगर अपनी भी कुछ गलतियां सुन सको तभी आना
नहीं चाहिए मुझे जीवन भर का साथ तुम्हारा
अगर चल सको बिना सवालों के दो कदम मेरे साथ
तभी आना
मिलने का इंतजार है मुझे भी
गर वादा कर सको वो यादगार मुलाकात हो
तभी आना
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर