आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

पुराना रिश्ता।

                
                                                         
                            क्लोन भले जग में बन जाए,
                                                                 
                            
आए चाहे कोई जमाना।
लेकिन मानव से जीवों का,
रिश्ता आखिर बहुत पुराना।।

मौसम का अधिकारी बन जो,
भूल जाए वह पेड़ उगाना।
लेकिन पेड़ों से तो उसका,
रिश्ता आखिर बहुत पुराना।।

भले आधुनिक श्रोतों से वह,
नीर प्राप्त कर ले मनमाना।
लेकिन बादल, नदी, सिंधु से,
उसका रिश्ता बहुत पुराना।।

भले कृत्रिम वायु को चाहे,
अपनी उंगली पर नचवाना।
लेकिन बहती मस्त पवन से,
उसका रिश्ता बहुत पुराना।।

भले ठंड में गरमी पाकर,
गाए वह विद्धुत का गाना।
लेकिन सूर्य, चंद्र, तारों से,
उसका रिश्ता बहुत पुराना।।

ये रिश्ते कहते है मानव,
कितने भी ऊँचे उठ जाना।
लेकिन खोकर दंभ, स्वार्थ में,
निज प्रकृति भूल न जाना।।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर