आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

जाल वहाँ पर विछा दिया

                
                                                         
                            तोता है खग चंचल सुंदर,
                                                                 
                            
मानव ने यह देख लिया।
चंचल करतब, मीठी बोली,
मन मानव का मुग्ध हुआ।।

इसको पालूँ, पास रखूं मैं,
मन में उसने ठान लिया।
गया वनों की हरियाली में,
जाल वहाँ पर विछा दिया।।

तोता आया फंसा जाल में,
मानव ने जा पकड़ लिया।
लाया उसको अपने संग वह,
फिर पिंजरे में कैद किया।।

फल और मिर्च दिये खाने को,
दिया नाम फिर प्यार दिया।
इतना सब कुछ दिया किंतु हक,
आजादी का छीन लिया।।

तोता रोता रहा दिनों तक,
फिर यह सब स्वीकार किया।
पर चहचहाना, गीत सुनाना,
चंचल करतब भुला दिया।।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर