वीरों की यह धरती है।
इस धरा पर हमको नाज़ है।।
जो बोया,पाक वो काटेगा।
ऑपरेशन सिंदूर तो बस आगाज है।।
सत्य अहिंसा के हम पुजारी।
"पर"पीड़ा नहीं पहुंचाते हैं।।
पर मानवता जब आहत होती।
तो छठी का दूध भी याद दिलाते हैं।।
बेकसूर थे सभी वो जिनको।
पहलगाम में मारा था।।
भारत मां की आन मान ,
और शान को ललकारा था।।
भूल गए वो इस भारत में।
योगी मोदी की सत्ता है।।
जब बात हिम्मत की होगी तो।
साफ आतंक का पत्ता है।।
व्योमिका सोफिया सी बेटियां हैं।
जो प्राणोत्सर्ग से नहीं घबराती हैं।।
देश हित की बात जो हो तो।
अपना हर फर्ज निभाती हैं।।
देश के वीरों का क्या कहना।
हर बच्चा वीर महान है।।
जब जब बात धर्म पर होगी तो।
ऑपरेशन सिंदूर का आह्वान है।।
-लक्ष्मी पाठक "गौरी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X