हे भारत माँ के रक्षक, तुझको मेरा नमन है
जब तक है तेरी सांसे, मेरा देश मेरा चमन है
हर माँ को तुझ पर रहता हमेशा गर्व है
तेरे ही दम पर कभी झुकता नहीं ये सर है
तुमसे हमें है आशा तुमसे ही अपना दम है
दुश्मन के आगे हौसला तेरा कभी होता नही कम है
जब तक है तू खड़ा भारत की सरहद पर
कोई आ नहीं सकता देश की सीमा पर
कुछ लोग नादान है जो वार किया करते है
ऐसे लोगों को सैनिक हमारे मार दिया करते हैं
बुरी नजर रखने वालों तेरा हाल क्या होगा
न तुम बचोगे न तुम्हारा शासन काल बचेगा
इसीलिए तो कहते हैं बुरा किसी का मत करो
हर बार मात खाते हो कुछ तो शर्म करो
हमारे देश के सैनिक हमारे बल है
हे भारत माँ के रक्षक, तुझको मेरा नमन है
डॉ ललिता यादव
बिलासपुर छत्तीसगढ़
हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
कमेंट
कमेंट X