आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

डाॅक्टर शिक्षक

                
                                                         
                            वह औरत
                                                                 
                            
टूटे दाँत, सफ़ेद बाल
टेढ़ा मुँह, पेंग्विन चाल
-अरे बेचारी, बूढ़ी औरत!
-वह डाॅक्टर है,जानते हो?
-आप डाॅक्टर हैं, नमस्ते जी।
किस हिस्से की डाॅक्टर हैं?
-मतलब ?
-आँख की, कान की, हड्डी की?
-नहीं, सब हिस्सों की।
डाॅक्टरी सब हिस्सों की सिखाई जाती है।
सारे शरीर की सिखाई जाती है।
-जनाना इलाज तो कर लेती होंगी?
-नहीं।
उसने उतना ही टेढ़ा मुँह बिचकाया,
जितना मैंने गाईनी हाऊस जाब और पी जी डिपलोमा सीट मिलने पर बिचकाया था।
-तो किसी हस्पताल में थीं क्या?
-मेडिकल कॉलेज समझाने से बेहतर लगा संबंधित हस्पताल का नाम बताना।
-सरकारी था ?
-नहीं ।
-पेंशन मिलती है ?
-नहीं।
लगा कुनैन डाल दी हो उसके मुँह में किसी ने।
बेचारी औरत वाला भाव फिर से पसरने लगा था।
-अच्छा, तो तुम नर्स थीं!
-नहीं
-फिर ?
-पढ़ाती थी।
जी वाला भाव लगभग उड़नछू हो चुका था।
जबान पर आया कसैला स्वाद गटकता बोला
-ओह! तुम टीचर थी।
क्या पढ़ाती थी ?
बेशर्म बेहया सेजल पवार की बेहूदगी से आहत,
क्या पढ़ाती थी, बताने से अधिक सुविधाजनक लगा, यही कहना,
-हाँ टीचर थी।
-डाॅक्टर! टीचर! डाॅक्टर!
-तुम्हारे भी टीचर होंगे,
कुछ सिखाया होगा।
गुरु पूर्णिमा निकल गई है,
अध्यापक दिवस आ रहा है।
साल में एक बार ही सही उनके
योगदान पर आभार जता दो।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर