वह दर्द और था,
यह दर्द और है,
वो दर्द और होगा।
अपनों से मिला दर्द,
दर्दनाक हादसा था,
खुशी पाने की उम्मीद में,
हम समझ नहीं पाए।
दरअसल यही सब,
जिन्दगी का अनुभव है,
बहुत गहराई में जाओ।
अध्यात्म की शुरुआत है,
प्रकृति का एहसास है,
एकान्तवास का अभ्यास है।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X