आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

एक तेरा ख्याल

                
                                                         
                            
जब भी तन्हा होता हूं ख्याल तुम्हारा ही आता है,
थोड़ा सा खटका हो तो ख्याल तुम्हारा ही आता है,

लगता है तुम आई हो और यहीं कहीं हो,
हर तरफ है महक और ख्याल तुम्हारा ही आता है,

गमों से घिरी जिंदगी में थोड़ा मुस्करा दो तो जी लेंगे,
दूर हंसे कोई तो ख्याल तुम्हारा ही आता है,

सुबह बाबर्ची खाने से बरतनो की आवाज से,
सुबह की चाय के साथ ख्याल तुम्हारा ही आता है,

तेरी जुदाई में होशोहवास का होश नहीं,
कोई लुक्मा हाथ से गिरे तो ख्याल तुम्हारा ही आता है,

बिना खता बताए अचानक तुम चली तो गई,
कोई हादसा सुनूं तो ख्याल तुम्हारा ही आता है,

'भूषण' की जिंदगी में इस कदर समाई हो,
दिल की धड़कन में भी  ख्याल तुम्हारा ही आता है.
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर