आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

नाम ले लो राम का, फिर मिटें गी वन्दिशें जो गैर की है।।

                
                                                         
                            वन्दिशों की वेदना में, लग रही वो गैर की है।
                                                                 
                            
चाहनें से क्यों मिले गी, चाहतें भी गैर की है।।

चल दिए वो पा इशारा, है यही उनकी भी मर्जी।
बे वज़ह मेरी इज़ाज़त, मानती वो गैर की है।।

चाह उनकी जिन्दा रहूं मैं, सिर्फ उनके ही लिए।
रोज़ मर के जी रहा हूं, मर्जी बनीं अब गैर की है।।

आंख में आंखों को डाले, ढूंढ़ती ये क्या निगाहें।
ये नज़र जिन पर नज़र है,उन पर नज़रअब गैर की है।।

खौफ़ चेहरे पर लिए हैं,बे खौफ़ क्यों कर हो रहे।
बन लूटेरा जग खड़ा है, लूटता ये गैर की है।।

जो बचा कुछ रह गया तो, है वही उनका वजूद।
आंधियां गर ले उड़े वो, गर्दिशें जो गैर की है।।

खैरियत भी क्या कहें हम, खैरख्वाहों के लिए।
कद्रदानों में भटकती,कद्र भी अब गैर की है।।

लाख कोशिश हम करें, फिर भी बनें ना कोई बात।।
मुस्कुराना गुनगुनाना भी,बता क्या गैर की है।।

हौसला रख उठ गये पग, हो समर्पित तन व मन से।
ज़लज़ला भी आ गया तो, त्रासदी भी गैर की है।।

वन्दगी की याचना ले,सिर झुके जो तू मिले तो।
देख नज़रों में करिश्मा, वन्दगी ना गैर की है।।

इन्तजारी की घड़ी ये, काट लो धीरज को धर कर।
वन्दिशें भी टूटती हैं, जो लगी ये गैर की है।।

आंख गीली ना करो ये,सब्र से तो काम ले लो।
नाम ले लो राम का, फिर मिटें गी वन्दिशें जो गैर की है।।
-कृष्ण मुरारी पाण्डेय
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर