आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मन्चस्थ कवि:-

                
                                                         
                            हंसते -हंसते आये तुम,
                                                                 
                            
लोट -पोट हरषाये तुम।
चंचल श्वासें विह्वल आंखें,
सौरभ खूब लुटाये तुम।१।

नन्दगांव बरसानें तुम,
गोपी गोकुल जानें तुम।
पुलवामा से डोकलाम तक,
सब पर नज़र गड़ाये तुम।२।

देव वही जो सविता भी है,
शक्ति संचयी कविता भी है।
बही लेखनी चारु भाव में ,
सरस सरल ढलकाये तुम।३।

शासन और कुशासन दृष्टि,
दुर्गम विरल हुताशन सृष्टि।
मत वैभिन्न स्वरचित बीन से,
अपनी राग सुनाये तुम।४।

लोभ मोह भ्रमजाल सरीखे,
काम क्रोध वाचाल सलीके।
जात- पात और छुवाछूत सब,
अलग थलग विलगाये तुम।५।

कृष्ण मुरारी पाण्डेय
रिसिया (बहराइच)।
मो०नं०:-८८८७६०१७२३.
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर