आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

नकली जहां में असल मोहब्बत तेरा

                
                                                         
                            खनखन के शोर में खो जाने वाले
                                                                 
                            
नही मिलेंगे मत ढूंढो
तुम्हे छोड़ कर जाने वाले
नहीं मिलेंगे मत ढूंढो

उन्हें छू कर गुजरी हवा कहती हैं
तरक्की की आंधी में उड़ जाने वाले
नहीं मिलेंगे मत ढूंढो

ऊंचे मकानों के बहार तख्ती पर
उनका नाम लिखा देखा है
तेरे दिल को अपना आशियां
कहने वाले नहीं मिलेंगे मत ढूंढो

एक झटके में घंटो की बाते मिट गई
तो टीस उठी मन में फिर कहा किसी ने
टच मोबाइल के दौर में अहसास खत वाले
नहीं मिलेंगे मत ढूंढो

दिन भर थकान चेहरे का पसीना
सुखा देता उसका स्नेह एक पल में
जींस वाली मां में आंचल के सुकून
नहीं मिलेंगे मत ढूंढो

झुकते कंधों ने बेच दी अपनी छांव
जिसे बेहतर बनाने को
वो बेचैन है किसी की आंखों का
काजल बन जाने को
बूढ़े बाप से कौन कहे तेरे लाडले
नहीं मिलेंगे मत ढूंढो

नकली जहां में असल मोहब्बत तेरा
सुनहरा सपना है
एक घर में है कई अजनबी तुम्हे भ्रम
है कि कोई अपना है
हर नए मोड़ पर सब नई राह चुनते है
उम्र भर अब तेरा साथ निभाने वाले
नहीं मिलेंगे मत ढूंढो
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर