आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मन का खजाना

                
                                                         
                            मन की असीम गहराइयों में,
                                                                 
                            
जैसे कोई खजाना मिल गया,
भटक रहा था जिसे ढूंढने को,
आज वह अफ़साना मिल गया।

कुछ बिसरे ख़्वाब मिले,
जो बीते पल मुस्काए थे,
यादों की बंद किताबों में,
कितने मोती छिपे पाए थे।

जिसे ढूँढ़ता रहा बाहर मैं,
वह तो बैठा मेरे भीतर था,
जिसको दुनिया में खोजा,
वह मेरे मन के अंदर था।

मन की असीम गहराइयों में,
जैसे कोई खजाना मिल गया,
खुद से जब मेरी मुलाकात हुई,
जीने का फिर बहाना मिल गया।
— कमल किशोर झा 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर