आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

कविता ही मेरी भाषा है

                
                                                         
                            कविता गीत सिखाती है,
                                                                 
                            
कविता ही मीत सिखाती है।
नवसृजन राष्ट्र के जनहित में
कविता ही जीत सिखाती है।

कविता ही है अंधरो में
जो जग उजियारा करता है,
कविता ही गूंगे गरीबों की
आवाज बन जाया करता है।

कविता ही वो अमीय है जो
जनप्रान बन जाया करता है,
मंदिर गिरजा गुरूद्वारे में
जनगान बन जाया करता है।

ये मीरा कविरा की बानी है ,
ग़ालिब खुसरो की निशानी है।
आदि अंत का छोर नहीं,
हर वीर की यही कहानी है।।
हर कवि की यही निशानी है....

हर युग का यही संगीत रहा,
हर रस में इसका गीत रहा।
जल थल नभ पाताल हो या,
हर क्षय में इसका जीत रहा।।
यही अमरत्व गान संगीत रहा.....
यही प्रम भक्ति संगीत रहा.....

कविता ही मेरी भाषा है,
यह अमिट सरस परिभाषा है।
मैं जो भी हूँ बस इससे हूँ,
यह जीत ही मेरी जिज्ञासा है।
कविधर्म ही मेरी परिभाषा है.....
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर