आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

जा संदेशा तू ले जा

                
                                                         
                            जा संदेशा तू ले जा
                                                                 
                            
मेरे घर को दे तू पहुँचा ।
इस बार की होली
मैं अपनो के संग नहीं मना सकता।
खत मेरी माँ को देना
मेरी ओर से प्रणाम केहना ।
बस इतना सा तु कर आ
जा संदेशा.... ...........
खत जब वो देखेगी
आँखों से आंसू की धार बहेगी।
थोड़ा गुस्सा मुझपे करेगी
फिर वो मेरे फर्ज को समझेगी।
माँ जो गुजिया बनाई होगी
वो तुझको देगी खिला।
जा संदेशा ......................
पापा जब खत पढे़ंगे
सीना चौडा़ अपना करेंगे।
मेरा वीर बेटा हैं वो ये कहेंगे
अपने हाथों से तेरे शीश को देंगें सहला ।
जा संदेशा....................................
बहन जब खत देखेगी
थोड़ा सा वो रुठ जाएगी ।
फिर समझ के मेरे दर्द
भाईया कहकर तुझे लेगी बुला।
जा संदेशा.............. ...........
भाई जब खत पढे़गा
पापा से शिकायत करेगा ।
इस बार भी नहीं आये भाईया
गुस्से से लेगा मुँह फुला।
फिर याद करके मुझे
तुझे लेगा गले से लगा।
जा संदेशा...............
दादा-दादी जब खत पढे़गें
रो-रोकर बुरा हाल कर लेंगे।
कैसे बचपन में मैंने दादू की धोती थी भिंगाई
दादी सुनाएगी तुझे मेरे बचपन की कहानी।
तुझपर देंगें वो अपने प्यार बरसा ।
जा संदेशा .....................................


झिलमिल यादव
गिरिडीह (झारखण्ड)



हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
7 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर