आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

ख़बर तू रख हमारी भी

                
                                                         
                            मुहाजिर गांव में तेरे खबर तू रख हमारी भी
                                                                 
                            
यकीं गर है नहीं फिर ले नज़र तू रख हमारी भी

निहायत छांव के शौकीन हैं ये लोग तेरे तो
गुलिस्तां-ए-जहां से शज़र तू रख हमारी भी

चली है जब अभी ये रात जो बाकी बहुत भी है
अगर तेरी हुई कल शाम तो ले फिर सहर तू रख हमारी भी

चले हैं देखने को वस्ल-ए-हदे-आसमाँ हम तो
तुझे गर देखना है रहगुज़र तू रख हमारी भी

इनायत मानता हूं सब अदा-ए-यार को अब तो
कहीं दिल-ओ-जाँ में तेरी असर तू रख हमारी भी

हमेशा धड़कनें दिल की बढ़ाती हो घटाती हो
ख़यालों में कभी जिक्रे क़सर तू रख हमारी भी

जरा देखें इरादा एक पर दमदार ऐसा है
बनाया है समंदर तो लहर तू रख हमारी भी

कमी है वक़्त की गर जिंदगी में अबतलक तेरी
तो ये दिन जोड़ के आठों पहर तू रख हमारी भी

जरूरत है उजाले की बहुत पर क्या करें अब हम
हुआ ये चाँद तेरा तो महर तू रख हमारी भी

कहीं तासीर-ए-वाबस्तगी देखा नहीं तो ले
सबब-ए-शर्म-ए-जाँ-ओ-जिगर तू रख हमारी भी

हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
8 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर