आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

माँ का आँचल...

                
                                                         
                            जाने कहाँ गए,बचपन के वो पल
                                                                 
                            
था जहां माँ का,प्यारा वो आँचल

वक्त तू मुझे एक बार वहीं ले चल
जहां मैंने खेले थे, वो खेल सरल
दुआ में माँ का वो , हाथ कोमल
माँ से ही है , घर में चहल पहल
मैं पी गया , ऑफिस रूपी गरल
माँ के आशीष, से जाऊंगा संभल
खोज रहा हूँ , तेरा वो मन निर्मल
तेरा हर बात पर वो भाव निश्छल
क्यों पड़ रही है जिंदगी में ख़लल
नहीं जरूरत , कोई ताज न महल
बस सुना दे , सुंदर वो गीत ग़ज़ल
दरिया जो आवाज करे कल-कल
माँ के प्यारमें लगे न आज न कल
प्रेम वो वात्सल्य, न ठोस न तरल
बहे हरेक जगह,धारा वो अविरल
आंखों में छुपा,है हर बात का हल
मेरे ग़लतियों,परभी कहना कुशल
माँ ही मेरे जीवन,की आय सकल

- जयंत

हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
8 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर