"समस्या बीत जाती है, जीवन नहीं लौटता"
जीवन में समस्या आना स्वाभाविक है,
कोई भी दुःख हमेशा नहीं रहता, यह निश्चित है।
कई बार हम दुःख को इतना बड़ा बना लेते हैं,
उसके सामने जीवन की खुशियाँ भूल जाते हैं।
समय कभी एक जैसा नहीं रहता,
आज की परेशानी कल अनुभव बन जाता।
परिस्थितियों से घबराओ नहीं, सामना करो विश्वास से,
जो आज तुम्हारे पास है, उसकी कद्र करो प्रेम से।
जीवन बहुत छोटा है, चिंता में न गँवाओ,
संघर्ष के बीच भी मुस्कुराओ, अपनों के साथ समय बिताओ।
छोटे-छोटे सुखों को महसूस करना सीखो,
समस्या कितनी भी बड़ी हो, बीत जाती है, यह देखो।
बीता हुआ जीवन लौटकर नहीं आता,
इसलिए हर पल को मुस्कुराकर जियो, यही सच्चा नाता।
- जगदीश प्रसाद शर्मा
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X