आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

सड़क किनारे की वो बेंच

                
                                                         
                            "सड़क किनारे की वो बेंच"
                                                                 
                            

नई नौकरी, थोड़ा वेतन, उम्मीदें बड़ी थीं,
बहनों की शादी कर्ज लेकर, पूरी कर दी थी।

रिश्तेदारों ने भाई को, भड़का कर माँग कराई,
कर्ज में था, न मना कर सका, न कर पाई।

पत्नी बनी सहारा, हर गम समझती थी,
मेरी हिम्मत बनकर, मुझे संभालती थी।

रोज़ नौकरी को जाता, आँखें भर आती थीं,
रस्ते की इक बेंच पर, साँसें ठहर जाती थीं।

आँसू वहीं पोंछे, हिम्मत वहीं पाई,
वो बेंच नहीं, मेरे जीने की दवाई थी।

सड़क पर बैठना, खुद को न भाता था,
उस बेंच ने ही गिरते को, चलना सिखाया था।
-- जगदीश प्रसाद शर्मा
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
6 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर