आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

हाथ में जीवन

                
                                                         
                            ग्रह देखे भविष्य, जब हाथ नहीं तेरे,
                                                                 
                            
तारे लिखें लेखा, जब साथ नहीं तेरे।

जब तक सौंपा जीवन, दूसरों के हाथ में,
तब तक घूमेगा मन, ग्रह-नक्षत्रों के साथ में।

जिस दिन थामा जीवन, अपने ही हाथ में,
उस दिन छूटा बंधन, नक्षत्रों की बात में।

आध्यात्म के पथ पर, कदम जो धरेगा,
ग्रहों का बंधन खुद-ब-खुद झरेगा।

योग से जुड़ा तो बीस प्रतिशत तेरा,
मन को जोड़ा तो पचास प्रतिशत तेरा।

मन, कर्म, विचार जब एक हो जाएँगे,
सौ प्रतिशत भविष्य तेरे गीत गाएँगे।

कोई भविष्यवक्ता फिर क्या बोलेगा,
जब तू खुद ही अपना भाग्य तोलेगा।
- जगदीश प्रसाद शर्मा
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
22 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर