आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

अहंकार

                
                                                         
                            अहंकार का छल यही, सबसे बड़ी वंचना है,
                                                                 
                            
दोष सदा पर-पक्ष में, यही उसकी रचना है।

आत्म-मोह का आवरण, आँखों पर पड़ जाता है,
अंतर्दृष्टि ढक लेता, सत्य न दिख पाता है।

जब मन कुहासे में घिरा, भ्रम में भटक जाता है,
आत्म-समीक्षा का दीया, खुद ही बुझ जाता है।

अपने दोषों से विरत, जग को दोषी कहता है,
बाहर खोजे खोट सदा, खुद से दूर ही रहता है।

यह भ्रांति नव-सृजित जो, पथ से तुम्हें हटाती है,
आत्म-शुद्धि, ब्रह्म-बोध से, कोसों दूर ले जाती है।

जब तक इस माया-जाल को, तुम काट नहीं पाओगे,
समत्व और प्रौढ़ता को, कभी पा नहीं पाओगे।

छोड़ो यह अभिमान तो, भीतर प्रकाश होगा,
आत्म-दर्शन के पथ पर, फिर सच्चा विकास होगा।

 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
4 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर