आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

चल सत्य की राह

                
                                                         
                            सत्य की राह चलना,
                                                                 
                            
है बड़ा ही मुश्किल।
गर तू सत्य की राह चलेगा,
एक दिन प्रभु जाएंगे मिल।

सत्य गीता है, सत्य क़ुरआन है,
सत्य भजन है, सत्य अज़ान है।
जो भी सत्य की राह पर चले,
वो सभी बन गए महान हैं।

भले ही इस कलयुग में,
झूठ का बोलबाला है।
तू चल सत्य की राह,
तू मनुज हिम्मतवाला है।

सत्य की राह पर चलकर ही,
बापू ने हमें आज़ादी दिलाई थी।
अपनाकर सत्य और अहिंसा को,
अंग्रेज़ी हुकूमत भारत से भगाई थी।

- इस्लाम अली
हरिद्वार,उत्तराखण्ड।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर