आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

ऐश्वर्य है क्षणभंगुर

                
                                                         
                            कर कुटिलता का तू परित्याग,
                                                                 
                            
बन जा मनुज निश्छल विशेष।
फैले चहुँ ओर तेरा कीर्तिमान,
देखे ब्रह्माण्ड तुझको निर्निमेष।

वैभव, ऐश्वर्य है क्षणभंगुर,
नहीं होंगी तेरी सहचारी।
तू स्नेह चक्रव्यूह से बाहर निकल,
वैराग्य की कर तू तैयारी।

रख मानुषता को सर्वश्रेष्ठ तू,
श्री कृष्ण ने यह उपदेश दिया।
भगवान श्रीराम सा बन आज्ञाकारी,
चौदह वर्ष का था वनवास लिया।

क्रोध को तू बना ले दास,
यह विवेक का करता है नाश।
यदि विवेक नहीं तो होगा पतन,
क्रोध का कुछ कर जतन।

- इस्लाम अली
कवि एवं पत्रकार
हरिद्वार,उत्तराखण्ड
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर