आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

बलिदान

                
                                                         
                            आजादी का ध्वज ना वो ऐसे ही लहराया था
                                                                 
                            
हजारों वीर सपूतों ने फांसी को अपनाया था
इंकलाब की आंधी ने भी ऐसा गदर मचाया था
पूरे हिंदुस्तान को गोरों से मुक्त कराया था
मां बहनों की गोद उजड़ गई विधवा रंग अपनाया था
इन बलिदान की गाथाओं ने हिंदुस्तान बनाया
जलियांवाला बाग में डायर ने जुल्म वो ढाया था
हजारों लोग निहतों पर वो गोली यूं चलवाया था
राम मोहम्मद सिंह आजाद नाम जिसने अपनाया था
उस उधम सिंह ने डायर को मौत के मुंह में सुलाया था
रूह कांप गई लंदन की वह बदला लेकर आया था
इन बलिदान की गाथाओं ने हिंदुस्तान बनाया था
हैदराबाद की धरती से वह तुर्रम खान जो आया था
तलवारों की दम पर वह तो तोपों से टकराया था
अंग्रेजों की नींद उजड़ गई ऐसा गदर मचाया था
इन बलिदान की गाथाओं ने हिंदुस्तान बनाया था
~इम्तियाज़ रज़ा अली खान
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
4 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर