आपरेशन सिंदूर पर,दुनिया का है ध्यान।
अपनी रक्षा में समर्थ,अपना हिन्दुस्तान।।
विश्व समूचा देखता,अब भारत की ओर।
ये ही खत्म करेगा अब,आतंकों का दौर।।
आपरेशन सिंदूर ने,बढ़ा दिया है मान।
नहीं सहेगा और अब,अपना हिन्दुस्तान।।
देश बुद्ध का हो गया,और अभी यदि क्रुद्ध।
पाक साफ हो जाएगा,झेल सके न युद्ध।।
डॉ.अनिल शर्मा 'अनिल'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X