न जाने कब गुजर गया बचपन
मैं अपने पैरों पर खड़ा हो गया
पहले डांट दिया करती थी
मेरी मां अब कहती है मैं बड़ा हो गया।
देखते देखते ही चली गई
मेरे बचपन की ललक
अब तस्वीरों को देख कर
याद आती है बचपन की झलक।
वो गुजरा हुआ प्यार याद आता
वो माता पिता का दुलार कह जाता
अब सब कहते हैं मैं बड़ा हो गया
बस आपने बचपन की यादों से जुड़ा रह गया।।
-हितेश यादव
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X