आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

उतर रहा है चाँद धीरे धीरे

                
                                                         
                            उतर रहा है चाँद धीरे धीरे,
                                                                 
                            
बहकर आए प्रवाल को लेने,
देखना लेकर इसे ये जायेगा,
खुद को फिर ये सजाएगा,
जाकर सागर के ऊपर,
उसके ही लाये प्रवाल को बताएगा,
सागर फिर इसे देखकर, लालायित होके इसे उससे मांग लेगा,
कहेगा हक नहीं है तुम्हारा इसके ऊपर,
तुम तो तारो, सितारो से ढंके हो,
इस प्रवाल की सजावट से परे हो,
पर नहीं चांद कहेगा,
वो सागर के ऊपर और भी बढ़ेगा,
ले लेगा वो इस धरती की उषा की लाली,
जो प्रवाल के संपर्क में आने से हो जाती है बलवाली,
ये प्रवाल ही तो है जो इस उषा लाली को,
और भी बढ़ा देता है,
गोधूली बेला से पूरे जगत को चमका देता है।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर