हमें संस्कृति चाहिए।
आवारागर्दी नहीं चाहिए।
राष्ट्र के कल्याण के लिए,
हमें सांस्कृतिक राष्ट्रवाद चाहिए।।
हमें अखंड भारत चाहिए।
हमें राष्ट्र का विभाजन नहीं चाहिए।
राष्ट्र के कल्याण के लिए,
हमें सांस्कृतिक राष्ट्रवाद चाहिए।।
हमें पाश्चात्यीकरण ना चाहिए।
हमें सनातन के संस्कार चाहिए।
राष्ट्र के कल्याण के लिए,
हमें सांस्कृतिक राष्ट्रवाद चाहिए।।
हमें शरिया ना चाहिए।
हमें उदारवादी संविधान चाहिए।
राष्ट्र के कल्याण के लिए,
हमें सांस्कृतिक राष्ट्रवाद चाहिए।।
हमें सांता नहीं चाहिए।
हमें प्रभु श्रीराम चाहिए।
राष्ट्र के कल्याण के लिए,
हमें सांस्कृतिक राष्ट्रवाद चाहिए।।
हमें वामपंथी नहीं चाहिए।
हमें माटी की खुशबू चाहिए।
राष्ट्र के कल्याण के लिए,
हमें सांस्कृतिक राष्ट्रवाद चाहिए।।
हमें धर्मांतरण नहीं चाहिए।
हमें विविधता में एकता चाहिए।
राष्ट्र के कल्याण के लिए,
हमें सांस्कृतिक राष्ट्रवाद चाहिए।।
-ओ सी पटले
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X