आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

नदियां और बहनें

                
                                                         
                            नदियां और बहनें
                                                                 
                            
दोनों ही
आती हैं सावन में
और लौट जाती हैं
हमें बताकर
अपनी जद
सीमा रेखाएं
अपना अधिकार क्षेत्र
जिस पर अनहद
कब्जा कर रखा होता है हमने ....
बड़े ही विनम्र भाव से
वो याचना करती हैं
कि संभाल कर रखना
मेरी विरासत
सुरक्षित रखना
मेरी मर्यादाएं
और बांधती हैं
रक्षा सूत्र
इस अनुरोध के साथ
कि मेरे संरक्षण में ही
निहित है
तुम्हारा स्वाभिमान
तुम्हारा वैभव
और
स्वयं तुम्हारी सुरक्षा ....!!
- हरवंश हृदय
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर