आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

क्या ... स्कूल बंद हो रहा है

                
                                                         
                            क्या ...
                                                                 
                            
स्कूल बंद हो रहा है
मेरा स्कूल
मेरे गांव का स्कूल
नहीं ... ऐसे कैसे
कैसे बंद हो सकता है
हमारा स्कूल
हम तो रोज जाते हैं
खूब मन से पढ़ते हैं
खाना भी खाते हैं
खूब खेलते भी हैं
टोलू मोलू भी आने लगे हैं अब
गुरु जी भी रोज
अच्छी अच्छी बातें बताते हैं
नई मैडम जी तो
बहुत ही अच्छी हैं
हमारे साथ खेलती भी हैं
टीवी भी है मेरे स्कूल में
उसमें जहाज भी दिखता है
मैं भी जहाज में बैठूंगा
खूब पढूंगा और
राजा बेटा बनूंगा
अम्मा कहती है कि
पहिले पढ़ेगा तो ही
राजा बेटा बनेगा
गुरुजी कहते हैं मुझे
कि हमारा विकास ही
पढ़ लिखकर
विकास करेगा
एक दिन इस गांव का
लेकिन कैसे
स्कूल तो बंद हो रहा है
फिर कैसे होगा
मेरे गांव का विकास
कैसे बैठूंगा मैं जहाज में
टोलू मोलू पुलिस बनेंगे कैसे
मुनिया तो कहती है कि
वो डॉक्टर बनेगी
मगर अब कैसे
स्कूल तो बंद हो रहा है
अब भला कैसे
राजा बेटा बनूंगा मैं ...
भला कैसे ....??
- हरवंश हृदय

 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर