आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

महाबा पुकारे

                
                                                         
                            चलो पुकारे तुम्हें महाबा, कर्ज चुकाना बाकी है
                                                                 
                            
जिसके जल से अन्न हुआ था, उसे बचाना बाकी है ।
नदियां है धरती की घड़कन, जिनसे जीवन चलता है
जल है तो जीवन का पल है, बरना प्राण निकलता है हम हैं हलधर,
भूखे पुजा री, कृषि हमारी पूजा है नदियां हैं हम सबकी माता और नहीं कुछ दूजा है
धरती मां के लाल सुनों, अभी फर्ज तुम्हारा बाकी है
चलो पुकारे तुम्हें महाबा कर्ज चुकाना बाकी है ।।

नदियों वाली धरती पर खुशियों का सरगम बहता है
हरियाली का आंचल देखों, कितना प्यारा लगता है अमिट सभ्यंता के पहिये,
बस उन राहों पर चलते हैं जल का आदर करने वाले जिन देशों में बसते हैं
फिर से मिलकर साथ चलो अभी मर्ज पुराना बाकी है
चलो पुकारे तुम्हेंभ महाबा कर्ज चुकाना बाकी है ।।

मेरे दादा-परदादा ने महाबा की लहरें देखी
चलते फिरते इन नदियों में गंगा की मूरत देखी,
सहस्र पीढि़यां हो गई स्वागहा, गंगा जी को लाने में
गंगा की बेटी है महाबा, खो रही अनजाने में
उठो भागीरथ, देखो फिर से यत्न तुम्हारा
बाकी है चलो पुकारे तुम्हें महाबा कर्ज चुकाना बाकी है ।।


हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
6 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर