आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

"तुम्हारे बिना"

                
                                                         
                            हर खुशी रूठ जाती, तुम्हारे बिना,
                                                                 
                            
रात सहमी-सी कटती, तुम्हारे बिना।
सब समझते हैं खुशहाल हूँ मैं मगर,
ज़िंदगी रोज़ उजड़ती, तुम्हारे बिना॥

हर दिशा में अंधेरा, तुम्हारे बिना,
सूना-सूना किनारा, तुम्हारे बिना।
लोग कहते हैं महलों का राजा हूँ मैं,
मन भटकता बंजारा, तुम्हारे बिना॥

कोई मौसम न भाता, तुम्हारे बिना,
गीत लब पे न आता, तुम्हारे बिना।
जग की महफ़िल में हँसता हूँ सबके लिए,
ज़ख्म दिल का सताता, तुम्हारे बिना॥


 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर