आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

"माँ: सृजन, शक्ति और समर्पण"

                
                                                         
                            "माँ: सृजन, शक्ति और समर्पण"
                                                                 
                            

ममता की मूरत, शक्ति का धाम,
तेरे चरणों में माँ, शत-शत प्रणाम।

सृजन, पालन, सिद्धि, तू ही तो आधार,
तेरी कृपा से पूर्ण हो हर स्वप्न साकार।

बालक की हर कल्पना को तू ही दे आकार,
जीवन-पथ पर राह दिखा, दे सुख का सार।

अंतर्मन में अंकित तेरी दिव्य छवि माँ,
तू ही जग की जननी, तू ही परम-गति माँ।

निशदिन चमके जीवन में तेरी कृपा का प्रकाश,
चरणों में तेरे सदा, बना रहे विश्वास।
- हरि ओम सोनू
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
1 hour ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर