आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

उजाले में एक चेहरा

                
                                                         
                            मेरी आंखों ने उजाले में एक चेहरा देखा
                                                                 
                            
वो चेहरा इतना दिव्य था
मानो मेरी आंखों ने देवताओं का उस पर
भव्य पहरा देखा।

जब उसके अधरों पर मुस्कान देखी
ख़ुशी खुद पर ही होते शर्मसार देखी
अपनी आंखों की ज्योति को उसकी आंखों की ज्योति के सम्मुख क्षीण होते देखा
मानो सूर्य के सम्मुख अंधों की भीड़ होते देखा

मोतियों से दांत उसके निर्मित थे घने
मानो तारों की आकाश में माला बने
मेरी आंखों ने उजाले में उस चेहरे पर तरुणाई देखी
मेरी आंखों ने उजाले में उस चेहरे के कपोलों पर अरूणाई देखी।।

-हरिकेश यादव

हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
6 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर