आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

तेरे होंठ हैं मदिरा

                
                                                         
                            तेरे होठ हैं मदिरा
                                                                 
                            
इनको पीना चाहूं!
तेरी आंखें हैं साहित्य का सागर
इनको पढ़ना चाहूं!
तेरे मस्तक हैं कोरे कागज़
इन पर अपने इश्क़ का इतिहास लिखना चाहूं!
तेरे कपोल हैं कली से कोमल
इनको मैं छूना चाहूं!
तेरी बाहें हैं फूलों का बिस्तर
इनमें मैं सोना चाहूं!
तेरी चाल है सागर की लहरें
इनको मैं चलना चाहूं!
तेरा जीवन है कितना आकर्षक
इसको मैं जीना चाहूं!
तेरी जुल्फें हैं काली रातें
इनमें मैं खोना चाहूं!
तेरा हृदय है कितना नाज़ुक
इसमें मैं बसना चाहूं!
तेरी चाहतें है कितनी पावन
इनको मैं पाना चाहूं!

हरिकेश यादव
काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी



- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
6 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर