आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

प्यार का पेपर लीक हो गया

                
                                                         
                            प्यार का पेपर लीक हो गया
                                                                 
                            
अच्छा प्यारार्थी वीक हो गया
जिसने प्यार की पढ़ाई में शिद्दत दे दी
उसी ने प्यार की परीक्षा में अनुत्तीर्ण हो कर इज्ज़त खो दी
काश! प्यार का भी संविधान होता
तो प्यार में कोई भी न रोता
हर प्रेमी युगल अपनी आवाज़ अदालतों में ले जाता
न्यायालय लोकतांत्रिक तरीके से न्याय दे जाता
सड़कों पर उतरकर प्रेमी युगल प्रोटेस्ट करते
अपने अपने प साथी के प्यार को टेस्ट करते
काश!प्यार में भी पक्ष और विपक्ष होता
संसद के रूप में भी एक कक्ष होता
तब प्यार में पागल होने कि दुविधा न होती
प्यार में भ्रष्टाचार फैलाने वालों को इतनी सुविधा न होती !
काश! जन्म लेता फिर कोई बाबा अम्बेडकर
लोकतांत्रिक भाव फैलाता वह प्यार का संविधान लिखकर

हरिकेश यादव
काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी


- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
6 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर